मंदिरों की करायी जायेगी घेराबंदी

Published at :01 Feb 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
मंदिरों की करायी जायेगी घेराबंदी

बेतिया : जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि धार्मिक न्यास परिषद से निबंधित मंदिरों की घेराबंदी करायी जायेगी. पश्चिम चंपारण जिला अवस्थित निबंधित मंदिर परिसरों की घेराबंदी कार्य का जिम्मा एलएइओ-1 को दिया गया है. कार्यपालक अभियंता, एलएइओ-1 द्वारा चिन्हित मंदिर परिसरों के घेराबंदी कार्य का प्राक्कलन तैयार किया गया है. जिलाधिकारी ने सभी […]

विज्ञापन

बेतिया : जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि धार्मिक न्यास परिषद से निबंधित मंदिरों की घेराबंदी करायी जायेगी. पश्चिम चंपारण जिला अवस्थित निबंधित मंदिर परिसरों की घेराबंदी कार्य का जिम्मा एलएइओ-1 को दिया गया है. कार्यपालक अभियंता, एलएइओ-1 द्वारा चिन्हित मंदिर परिसरों के घेराबंदी कार्य का प्राक्कलन तैयार किया गया है. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, एलआरडीसी एवं एलएइओ-1, प्रमंडल, बेतिया के कार्यपालक अभियंता/सहायक

अभियंता को उक्त सभी मंदिर परिसरों का स्थल भ्रमण कर प्राक्कलन का सत्यापन करने को कहा गया है. वहीं प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 11 कब्रिस्तानों की घेराबंदी का कार्य पूर्ण करा लिया गया है. नलकूप प्रमंडल के द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति अत्यंत निराशाजनक पाये जाने के कारण उक्त प्रमंडल के सभी अभियंताओं का वेतन अगले आदेश तक के लिए अवरूद्ध कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन