सेविका के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Published at :07 Dec 2016 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
सेविका के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य की अगुवाई में जम कर काटा बवाल सेविका और सहायिका की मनमानी से दम तोड़ रहीं सरकारी की महत्वाकांक्षी योजनाएं नहीं बंटा अक्टूबर और नवंबर में किशोरी, बालिका, गर्भवती, धातृ एवं कुपोषित बच्चों में राशन मैनाटांड़ : सरकार रोज बालिकाओं, किशोरियों, गर्भवती और धातृ महिलाओं समेत कुपोषित बच्चों को प्रत्येक माह […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य की अगुवाई में जम कर काटा बवाल

सेविका और सहायिका की मनमानी से दम तोड़ रहीं सरकारी की महत्वाकांक्षी योजनाएं
नहीं बंटा अक्टूबर और नवंबर में किशोरी, बालिका, गर्भवती, धातृ एवं कुपोषित बच्चों में राशन
मैनाटांड़ : सरकार रोज बालिकाओं, किशोरियों, गर्भवती और धातृ महिलाओं समेत कुपोषित बच्चों को प्रत्येक माह टेकहोम राशन देने की राग अलापती है. लेकिन प्रखंड में सेविका और सहायिका की मनमानी से सरकार की महत्वकांक्षी योजनाएं दम तोड़ रही हैं. इससे आजिज ग्रामीणों ने सेविका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उनका आरोप है कि आये दिन इसकी शिकायतें प्राप्त तो होती हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति भर की जाती है.
इसकी एक बानगी प्रखंड के इनरवा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 103 पर देखने को मिली है. जहां की सेविका शायरा बेगम की ओर से बरती जा रही अनियमितता को लेकर वार्ड सदस्य की राधे पटेल की अगुवाई में जमकर बवाल काटा. आक्रोशित गायत्री देवी, तारा देवी, माया देवी, बुधिया देवी, ज्ञानी देवी, उर्मिला देवी, चंद्रिका सिंह, यमुना पटेल, धुरी यादव, छोटेलाल यादव आदि ने सेविका पर कई आरोप लगाया. उनका कहना था कि सेविका की ओर से अक्टूबर और नवंबर माह में किशोरी, बालिका, गर्भवती एवं धातृ महिलाओं समेत कुपोषित बच्चों के बीच राशन उपलब्ध नहीं कराया गया है.
पूछने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दी जाती. वहीं सेविका की ओर से देख लेने की धमकी दी जाती है. सेविका के बर्ताव से तंग आकर ग्रामीणों ने एक लिखित आवेदन बीडीओ और सीडीपीओ को सौंप कार्रवाई की मांग की गयी. इधर बीडीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन