जमा-निकासी को लेकर प्रबंधक ने बैठक कर बनायी कार्ययोजना

Published at :18 Nov 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
जमा-निकासी को लेकर प्रबंधक ने बैठक कर बनायी कार्ययोजना

मझौलिया : एसबीआई के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार ने कहा कि ग्राहकों की परेशानी के मद्देनजर जमा और निकासी को लेकर एक कार्ययोजना बनाई गयी है. इसमें आप सभी हंगामा की जगह धैर्य रखें और बैंककर्मियों का सहयोग करें. दूसरी ओर बैंक कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे भी जमा और निकासी के दौरान […]

विज्ञापन

मझौलिया : एसबीआई के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार ने कहा कि ग्राहकों की परेशानी के मद्देनजर जमा और निकासी को लेकर एक कार्ययोजना बनाई गयी है. इसमें आप सभी हंगामा की जगह धैर्य रखें और बैंककर्मियों का सहयोग करें. दूसरी ओर बैंक कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे भी जमा और निकासी के दौरान संयम बरतें और

ग्राहकों से मित्रतापूर्ण व्यवहार करें. उक्त बातें प्रखंड मुख्यालय के एसबीआई शाखा में शाखा प्रबंधक ने कर्मियों के साथ कार्ययोजना को लागू करने के दौरान गुरूवार को बैठक को संबोधित करते हुए कही. इस क्रम में उन्होंने बैंक में पहुंचे ग्राहकों से अपील करते हुए कहा कि एक ही व्यक्ति की ओर से दूसरा पहचान पत्र लाकर नोट बदलने और जमा-निकासी करने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है. पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी. इस बैठक में बैंककर्मी सुबोध कुमार, पियुष कुमार, पवन कुमार पांडेय, अजय कुमार समेत अन्य मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन