छात्रावास से ठेकेदार का बेटा अगवा

सरिसवा : स्थानीय बाजार के भरवलिया रोड में स्थित एक निजी छात्रावास में सिकटा थाना के महमदवा गांव निवासी बाहर रहकर ठेकेदारी करने वाले शेख अख्तर के दस वर्षीय पुत्र मुन्ना आलम का अपहरण मंगलवार की शाम पांच बजे दो बाइक सवारों ने कर लिया. इसकी सूचना मझौलिया और सिकटा पुलिस को दी गयी. दोनों […]
सरिसवा : स्थानीय बाजार के भरवलिया रोड में स्थित एक निजी छात्रावास में सिकटा थाना के महमदवा गांव निवासी बाहर रहकर ठेकेदारी करने वाले शेख अख्तर के दस वर्षीय पुत्र मुन्ना आलम का अपहरण मंगलवार की शाम पांच बजे दो बाइक सवारों ने कर लिया. इसकी सूचना मझौलिया और सिकटा पुलिस को दी गयी.
दोनों थाने के पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि जल्द ही इसका पटाक्षेप हो जायेगा. बताया जाता है कि बाइक सवार अपहर्ताओं ने इससे पहले संस्थान में मोबाइल संख्या 7117542526 से फोन किये और अपहृत के मामू कहकर बात की लेकिन मुन्ना ने उसे मामू मानने से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




