समस्तीपुर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Nov 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के मधैपुर गांव स्थित बाबाजी पोखर में डूबने से शनिवार को दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. दोनों भाई ग्रामीणों के साथ घाट की सफाई करने गये थे. इसी दौरान हादसा हो गया. दोनों की पहचान मधैपुर निवासी नागेश्वर सिंह के पुत्र विजय कुमार (14) व गणेश कुमार (12) के […]
विज्ञापन
दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के मधैपुर गांव स्थित बाबाजी पोखर में डूबने से शनिवार को दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. दोनों भाई ग्रामीणों के साथ घाट की सफाई करने गये थे. इसी दौरान हादसा हो गया. दोनों की पहचान मधैपुर निवासी नागेश्वर सिंह के पुत्र विजय कुमार (14) व गणेश कुमार (12) के रूप में की गयी है.
घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया़ वहीं, प्रखंड प्रमुख कन्हैयालाल
पोखर में डूबने
चौधरी व सीओ अजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार के हिसाब से 40 हजार रुपये सहायता राशि मुहैया करायी.
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों भाई छठ पूजा को लेकर अन्य लोगों के साथ गांव के बाबाजी पोखर में घाट की सफाई करने गये थे. इस दौरान एक भाई को डूबते देख दूसरा उसे बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ा, जहां दोनों की डूब कर मौत हो गयी. छोटे भाई गणेश को लोग पोखर से निकाल कर विद्यापतिनगर पीएचसी ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं बड़े भाई विजय का शव करीब एक घंटे के प्रयास के बाद लोगों ने पोखर से बाहर निकाला. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया व परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




