देर से पहुंची पुलिस, भड़के लोग

बेतिया : शहर के हरिवाटिका चौक पर रविवार की अहले सुबह करीब 3 बजे बेल्डर मिस्त्री किशोरी शर्मा पर जानलेवा हमले की घटना की बार-बार सूचना देने के बाद देर से मुफस्सिल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची़ पुलिस के देर से पहुंचने पर घायल मिस्त्री के ग्रामीण बानुछापर के लोग भड़क गये व पुलिस की […]
बेतिया : शहर के हरिवाटिका चौक पर रविवार की अहले सुबह करीब 3 बजे बेल्डर मिस्त्री किशोरी शर्मा पर जानलेवा हमले की घटना की बार-बार सूचना देने के बाद देर से मुफस्सिल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची़ पुलिस के देर से पहुंचने पर घायल मिस्त्री के ग्रामीण बानुछापर के लोग भड़क गये व पुलिस की कार्यशैली के विरोध में टायर जला कर हरिवाटिका चौक जाम कर दिया़
सड़क जाम होने के कारण बेतिया-मोतिहारी व बगहा की ओर जाने वाली एनएच-28 बी सड़क पर छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गयी़ सड़क जाम की सूचना मिलते हीं सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा घटना स्थल पर पहुंचे़ आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत करा सड़क जाम खत्म कराया़ आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीपीओ को बताया कि बेल्डर मिस्त्री पर जानलेवा हमला व बालू-पत्थर व्यवसायियों से आइएम रॉयल के नाम पर मांगी गयी 10-10 लाख लेवी की सूचना बार-बार पुलिस को दी गयी़ सूचना के बाद भी पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




