मधुबनी में ग्रामीणों ने चंदा कर खोला स्वास्थ्य केंद्र

मधुबनी : 12 हजार की आबादी वाले कलुआही प्रखंड के मलमल गांव के लोगों को अब रात में बीमार पड़ने पर भगवान के भरोसे रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्हें अब गांव में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी. गांव के लोगों ने ही आपस में चंदा इकट्ठा कर स्वास्थ्य केंद्र खोल दिया है. इसके […]
मधुबनी : 12 हजार की आबादी वाले कलुआही प्रखंड के मलमल गांव के लोगों को अब रात में बीमार पड़ने पर भगवान के भरोसे रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्हें अब गांव में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी. गांव के लोगों ने ही आपस में चंदा इकट्ठा कर स्वास्थ्य केंद्र खोल दिया है. इसके साथ एंबुलेंस सेवा भी शुरू कर दी है. स्वास्थ्य केंद्र में फिलहाल एक पुरुष व एक महिला डाॅक्टर को नियुक्त किया गया है. उन्हें गांव के युवकों की ओर से बनायी गयी कमेटी ही वेतन देगी. गांव के युवकों की इस पहल से लोगों में काफी खुशी है. मलमल गांव के परदेस में रहनेवाले करीब दो दर्जन युवकों ने मिलकर मलमल वेलफेयर सोसाइटी बनायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




