चोर निकला होमगार्ड, थाने से चुराकर ले जा रहा था बाइक!

बेतिया/ योगापट्टी : योगापट्टी थाना में तैनात होम गार्ड का जवान चोर निकला. वह थाने के मालखाना से जब्त हीरो पैशन प्रो बाइक को शनिवार को गायब किया व रविवार की शाम टेम्पू पर लाद कर लेकर भागने के फिराक में था. तभी योगापट्टी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह की नजर टेम्पू पर लदी बाइक पर […]
बेतिया/ योगापट्टी : योगापट्टी थाना में तैनात होम गार्ड का जवान चोर निकला. वह थाने के मालखाना से जब्त हीरो पैशन प्रो बाइक को शनिवार को गायब किया व रविवार की शाम टेम्पू पर लाद कर लेकर भागने के फिराक में था. तभी योगापट्टी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह की नजर टेम्पू पर लदी बाइक पर पड़ी. उन्होंने बाइक सहित होम गार्ड के जवान को धर-दबोचा. गिरफ्तार होम गार्ड जवान प्रेमचन्द्र चौधरी बताया गया है. जवान का बैच नंबर-4149 है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि जवान को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए भी होम गार्ड के कमांडेंट को लिखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




