नौतन में तीसरे दिन के नामांकन में प्रत्याशियों ने दिखाया शक्ति परीक्षण

नौतन : पंचायत चुनाव के तीसरे दिन नामांकन में आये प्रत्याशियों को उस समय फजीहत झेलना पड़ा. जब वे अपना शक्ति परीक्षण कर लोगों का झुंड लिये प्रखंड कार्यालय पहुंचे. पुलिस ने भी जुलूसों को वापस लौटा दिया. तीसरे दिन के नामांकन में कोई खास समय नहीं लगा जहां नामांकन प्रक्रिया 11 बजे से 4 […]
नौतन : पंचायत चुनाव के तीसरे दिन नामांकन में आये प्रत्याशियों को उस समय फजीहत झेलना पड़ा. जब वे अपना शक्ति परीक्षण कर लोगों का झुंड लिये प्रखंड कार्यालय पहुंचे. पुलिस ने भी जुलूसों को वापस लौटा दिया. तीसरे दिन के नामांकन में कोई खास समय नहीं लगा जहां नामांकन प्रक्रिया 11 बजे से 4 बजे तक चलना है.
वहां प्रत्याशियों की कमी के कारण 2 बजे तक नामांकन काउंटर खाली हो गया. बुधवार को विभिन्न पंचायतों से आये प्रत्याशियों ने अलग-अलग पद के लिए 245 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया. बीडीओ सह प्रखंड निवार्ची पदाधिकारी कृष्णा राम ने बताया कि पुलिस प्रशासन व प्रखंड कर्मियों की सूझ-बूझ व परिपक्ता से दो बजे दिन तक ही नामांकन समाप्त हो गया. तथा पूरा काउंटर खाली पड़ गया. वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया.
मझौलिया में नामांकन के दूसरे दिन शांति पूर्ण तरीके से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों ने नामजदगी का परचा भरा. प्रखंड निवार्ची पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार राम, सहायक निवार्ची पदाधिकारी बीईओ डा नंदनी कुमारी, दारोगा सुधीर कुमार दल-बल के साथ निर्धारित समय तक डटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




