सीमेंट व्यवसायी के कर्मी से 1.60 लाख लूटे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया/सिकटा : बेतिया शहर के सीमेंट व्यवसायी बंटी के कर्मी राकेश कुमार झा से सिकटा में 1.60 लाख की लूट हुई है. दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने दिनदहाड़े बलथर थाना के माझरपुर के समीप कर्मी राकेश की बाइक रोक इस वारदात को अंजाम दिया है. नकद के साथ ही सभी कर्मी के मोबाइल […]
विज्ञापन
बेतिया/सिकटा : बेतिया शहर के सीमेंट व्यवसायी बंटी के कर्मी राकेश कुमार झा से सिकटा में 1.60 लाख की लूट हुई है. दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने दिनदहाड़े बलथर थाना के माझरपुर के समीप कर्मी राकेश की बाइक रोक इस वारदात को अंजाम दिया है. नकद के साथ ही सभी कर्मी के मोबाइल व बाइक भी लूट ले गये हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में केस दर्ज कर तफ्तीश में जुट गयी है.
जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा का रहने वाला राकेश कुमार झा सीमेंट व्यवसायी बंटी की दुकान पर काम करता है. शनिवार को वह सिकटा क्षेत्र की ओर लहना वसूलने गया था. दोपहर के करीब पौने दो बजे वह अपनी बाइक से वापस बेतिया आ रहा था.
बदमाशों ने िकया ओवरटेक
वह अभी बलथर थाना के माझरपुल के समीप पहुंचा ही था कि दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उसे ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक रोक ली.
इसके बाद लुटेरों ने उसके पास रखे 1.60 लाख नगद, मोबाइल व बाइक लूट कर फरार हो गये. बाद में किसी राहगीर के मोबाइल से पीडि़त कर्मी राकेश ने फोन कर व्यवसायी बंटी और पुलिस को सूचना दी. बलथर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जल्द ही इसका परदाफाश कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




