बच्चों के विवाद में मारपीट

Published at :08 Jan 2016 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में मारपीट

गौनाहा : थाना क्षेत्र के टिकुल टोला गांव मे बच्चों के झगड़े मे दो पक्ष आपस मे मारपीट करने लगे. जिसमे माता-पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसके संबंध मे स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज मामले मे महिला सहित चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी मे […]

विज्ञापन

गौनाहा : थाना क्षेत्र के टिकुल टोला गांव मे बच्चों के झगड़े मे दो पक्ष आपस मे मारपीट करने लगे. जिसमे माता-पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसके संबंध मे स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज मामले मे महिला सहित चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी मे प्रेमशीला देवी ने बताया कि बच्चे के आपस मे झगड़ा कर रहे थे.

जब वह छुड़ाने गयी तो गुलफान मियां, राबड़ी देवी, फतुना खातून मिल कर मारपे लगे. हल्ला सुन कर पति कैलाश ठाकुर व पुत्र विकास आये तो उनलोगों ने उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं शहनाज खातून ने मोबाइल व नाक का सोने का लॉग निकाल लिया. थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

शिविर लगा मिजिंल्स का दिया गया टीका

मझौलिया . प्रखंड के राजाभार गांव के गोसाई टोला समेत सभी वार्डों मे चिकेन मिजीनस की गिरफ्त मे आने से लगातार तीसरे दिन पीएचसी प्रभारी डा. डीएन ठाकुर एवं स्वास्थ्य प्रबंधक विशाल कुमार के नेतृत्व मे विशेष टीम के पारा मेडिकॉल स्टॉप एवं एएनएम द्वारा कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया.

पीएचसी प्रभारी श्री ठाकुर ने बताया कि चिकेन रीफ्जीसन से आठ बच्चे संक्रांत थे. जिन्हें मिजनस का भैक्सीन एवं विटामीन ए का खुराक है. उसे पंचायत मे शिविर लगाकर सभी बच्चों का टीकाकरण किया गया तथा विटामिन ए की खुराक समेत अन्य दवाईयां दिया गया. ऐसी बीमारी स्वच्छता नहीं रहने के कारण फैलती है.

इस शिविर मे टीकाकरण नोडल पदाधिकारी डा. लुकमान एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन