खिड़की की जाली तोड़कर एक लाख की संपत्ति चोरी

Published at :04 Jan 2016 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
खिड़की की जाली तोड़कर एक लाख की  संपत्ति चोरी

बेतिया : शहर के मित्रा चौक के समीप एक घर की खिड़की की जाली तोड़ कर 20 हजार नगद व आभूषण की चोरी कर ली गयी है. इस बाबत गृहस्वामी राजेन्द्र सिंह की पत्नी गिरजा देवी ने नगर थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में मित्रा चौक के रवि […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के मित्रा चौक के समीप एक घर की खिड़की की जाली तोड़ कर 20 हजार नगद व आभूषण की चोरी कर ली गयी है. इस बाबत गृहस्वामी राजेन्द्र सिंह की पत्नी गिरजा देवी ने नगर थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में मित्रा चौक के रवि तिवारी, अजय तिवारी, उत्तरवारी पोखरा के ननकी उर्फ अनूप कुमार व खिरियाघाट के चंदन कुमार को आरोपी बनाया गया है.

दर्ज प्राथमिकी में गिरजा देवी ने बताया है कि सभी आरोपी रात में उसके खिड़की के पास खडे़ थे. खाना खाकर वह सोने चली गयी. सुबह जगी तो देखी कि घर में सामान बिखरा हुआ है. सोना का झूमका, सोना का अंगूठी, सोने का ढोलना, चांदी का पाजेब व 20 हजार नगद गायब है. पीडि़ता ने चारों आरोपियों पर चोरी की घटना को अंजाम देने की शक जाहिर की है. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन