देसी शराब पर प्रतिबंध, शहरी क्षेत्रों में बिकेगी विदेशी शराब

बेतिया : बिहार सरकार की नयी उत्पाद नीति-2015 के तहत 1 अप्रैल से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में देसी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लग जायेगी. वही विदेशी शराब की बिक्री ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर पंचायत के क्षेत्रों में भी नहीं होगी. विदेशी शराब की दुकान सिर्फ नगर परिषद के क्षेत्र में ही खुलेगा. वह […]
बेतिया : बिहार सरकार की नयी उत्पाद नीति-2015 के तहत 1 अप्रैल से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में देसी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लग जायेगी. वही विदेशी शराब की बिक्री ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर पंचायत के क्षेत्रों में भी नहीं होगी. विदेशी शराब की दुकान सिर्फ नगर परिषद के क्षेत्र में ही खुलेगा. वह भी सरकारी दुकान होगी. डीएम लोकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को मद्य निषेध से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट में हुई.
डीएम ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परागमन, बिक्री, सेवन एवं संचय पर कड़ाई से रोकथाम करने की जरूरत है. इसके लिये जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट बनाया जायेगा. चेक पोस्ट होने से अवैध शराब से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसा जायेगा. उन्होंने कहा कि मद्य निषेध को जन आंदोलन का रूप देकर लोगों के बीच जन जागरण भी चलाया जायेगा. ताकि लोग शराब से दूर रहे और उनका स्वास्थ्य पर शराब का बूरा असर नहीं पड़े.
इस बैठक में एसपी विनय कुमार , बगहा एसपी, रेल के पदाधिकारी, समादेष्टा, एसएसबी, 21 वी बटालियन, बगहा, प्रतिनिधि, समादेष्टा, एसएसबी, 44 वी बटालियन, नरकटियागंज, असैनिक शल्य चिकित्सक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, उत्पाद अधीक्षक आदि शामिल थे. बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने कहा कि सभी थाना को अवैध शराब कारोबारियों की धर पकड़ करने एवं उनके विरूद्व छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश भी दे दिया गया है.
डीएम ने सीमा सुरक्षा बल, रेल एसपी, आरक्षी अधीक्षक एवं उत्पाद अधीक्षक को निदेश दिया गया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परागमन एवं संचयन पर विशेष चौकसी बरतने के लिए व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाने की बात कहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




