पीसीसी सड़क निर्माण में पकड़ी गयी गड़बड़ी

Published at :24 Dec 2015 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
पीसीसी सड़क निर्माण में पकड़ी गयी गड़बड़ी

बेतिया : चनपटिया नगर पंचायत में चल रहे पीसीसी निर्माण कार्य की जांच के क्रम में डुडा के प्रभारी पदाधिकारी नुरुल हक सिवानी ने अनियमितता पकड़ा है. डुड़ा के प्रभारी पदाधिकारी शिवानी ने पिछले दिनों नगर पंचायत चनपटिया के चनपटिया बस स्टैड चौक से रेलवे स्टेशन जानेवाली सड़क नागेन्द्र साह के घर से डा मिश्रा […]

विज्ञापन

बेतिया : चनपटिया नगर पंचायत में चल रहे पीसीसी निर्माण कार्य की जांच के क्रम में डुडा के प्रभारी पदाधिकारी नुरुल हक सिवानी ने अनियमितता पकड़ा है.

डुड़ा के प्रभारी पदाधिकारी शिवानी ने पिछले दिनों नगर पंचायत चनपटिया के चनपटिया बस स्टैड चौक से रेलवे स्टेशन जानेवाली सड़क नागेन्द्र साह के घर से डा मिश्रा के आवास तक गली सड़क का पीसीसी निर्माण कार्य की जांच की.जांच के क्रम में पाया गया कि यह योजना भौतिक रुप से पूर्ण है. लेकिन पीसीसी सड़क एक लेबल में नहीं बना है और ढलाई का उपरी हिस्सा ही उखड गया है.

काम में बरती काेताही
उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस योजना में संबद्ध कनीय अभियंता सहायक अभियंता कार्यपालक अभियंता द्वारा योजना के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण के दायित्व का निर्वहन सम्यक रुप से नही किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन