भाला घोंप कर हत्या करने के मामले में दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Nov 2015 12:19 AM (IST)
विज्ञापन

मझौलिया : थाना क्षेत्र के बिरवा मे विगत दिनों भूमि विवाद में भाला मारकर हत्या करने में शामिल दो आरोपित को पुलिस ने छापेमारी कर रामनगर बनकट चौक से गिरफ्तार किया है. आरोपित अन्यत्र कहीं भूमिगत होने के फिराक में थे. प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बिरवा गांव में भूमि विवाद के कारण […]
विज्ञापन
मझौलिया : थाना क्षेत्र के बिरवा मे विगत दिनों भूमि विवाद में भाला मारकर हत्या करने में शामिल दो आरोपित को पुलिस ने छापेमारी कर रामनगर बनकट चौक से गिरफ्तार किया है.
आरोपित अन्यत्र कहीं भूमिगत होने के फिराक में थे. प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बिरवा गांव में भूमि विवाद के कारण हिमांचल यादव को भाला मारकर हत्या कर दी गयी थी. आवेदक मृतक के पुत्र विजय यादव के बयान पर 18 लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
जिसमें रामनगर बनकट चौक से बृज किशोर यादव तथा मोहन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. बाकि 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










