एक किलो दाल में रु 40 की मुनाफाखोरी

Published at :26 Nov 2015 3:02 AM (IST)
विज्ञापन
एक किलो दाल में रु 40 की मुनाफाखोरी

बेतिया : दाल व अन्य खाद्य पदार्थों की महंगाई को लेकर हाय-तौबा मची है. घर-परिवारों का बजट बिगड़ गया है. लोग मंहगाई को कोस रहे हैं. जिला प्रशासन भी महंगाई को रोकने में जुटा हुआ है. बावजूद इसके ग्राहक खुलेआम ठगे जा रहे हैं. एक किलो दाल के पीछे खुदरा विक्रेता 40 रुपये की मुनाफाखोरी […]

विज्ञापन

बेतिया : दाल व अन्य खाद्य पदार्थों की महंगाई को लेकर हाय-तौबा मची है. घर-परिवारों का बजट बिगड़ गया है. लोग मंहगाई को कोस रहे हैं. जिला प्रशासन भी महंगाई को रोकने में जुटा हुआ है. बावजूद इसके ग्राहक खुलेआम ठगे जा रहे हैं. एक किलो दाल के पीछे खुदरा विक्रेता 40 रुपये की मुनाफाखोरी ले रहे हैं.

मंडी में जहां अरहर दाल की कीमत 140 रुपये प्रति किलो हैं. वहीं फुटकर विक्रेता एक किलो दाल की कीमत 170 से 180 रुपये वसूल रहे हैं. दिक्कत यह है कि मंडी में कम से कम पांच किलो दाल लेने पर

यह दाम मिलेगा. नतीजा फुटकर विक्रेता इस मजबूरी का फायदा उठाते हुए खुलेआम ठगी में जुटे हुए है. दाल के अलावा चीनी, आटा, सरसों के तेल की खरीद में भी ग्राहक ठगे जा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन