मीटर रीडिंग कराने में विभाग अक्षम कैसे जमा करें बिल

Published at :27 Oct 2015 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
मीटर रीडिंग कराने में विभाग अक्षम कैसे जमा करें बिल

बेतिया : शहर के कमलनाथ नगर के रहने वाले संतोष साह बिजली बिल जमा करने को लेकर परेशान हैं. बिजली दफ्तर भी गये थे, जहां साइबर कैफे जाने या फिर मीटर रीडिंग करके आने की सलाह दी गयी है. व्यवसायी होने के नाते संतोष के पास समय का अभाव है. बिल जमा करने की चाह […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के कमलनाथ नगर के रहने वाले संतोष साह बिजली बिल जमा करने को लेकर परेशान हैं. बिजली दफ्तर भी गये थे, जहां साइबर कैफे जाने या फिर मीटर रीडिंग करके आने की सलाह दी गयी है. व्यवसायी होने के नाते संतोष के पास समय का अभाव है. बिल जमा करने की चाह के बावजूद वह सिस्टम के फेर में फंसकर बिल नहीं जमा कर पा रहे हैं.

संतोष साह अकेले नहीं हैं, जो बिजली के बिल को लेकर परेशान हैं. बल्कि शहर के 27,500 बिजली उपभोक्ताओं में से आधे से अधिक के घर बिजली बिल भेजना तो दूर उनके घर का विभाग मीटर रीडिंग तक नहीं करा पाता है. ऊपर से विभाग बिजली बकाये का तोहमत लगाता है.

साइबर कैफे का बढ़ा खर्च
बिजली बिल के लिए ऑनलाइन व्यवस्था हैं, लेकिन इसके लिए ग्राहकों को साइबर कैफे जाना पड़ता हैं. इससे 10 रुपये प्रति बिल निकालने का खर्च बढ़ गया हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन