बूथों की सूची उपलब्ध नहीं कराने पर स्पष्टीकरण

Published at :30 Sep 2015 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
बूथों की सूची उपलब्ध नहीं कराने पर स्पष्टीकरण

बेतिया : क्रिटकल बूथों की सूची की उपलब्ध नहीं कराने में जिले के सात विधानसभाओं के निर्वाची पदाधिकारियों से डीएम सह जिला निर्वाची पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण पूछा है. क्रिटकल बूथों की सूची मात्र नरकटियागंज व सिकटा विधानसभा की प्राप्त हुई है. जबकि अन्य विधानसभाओं के आरओ ने इस सूची को जिला मुख्यालय में नहीं भेजा […]

विज्ञापन

बेतिया : क्रिटकल बूथों की सूची की उपलब्ध नहीं कराने में जिले के सात विधानसभाओं के निर्वाची पदाधिकारियों से डीएम सह जिला निर्वाची पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण पूछा है.

क्रिटकल बूथों की सूची मात्र नरकटियागंज व सिकटा विधानसभा की प्राप्त हुई है. जबकि अन्य विधानसभाओं के आरओ ने इस सूची को जिला मुख्यालय में नहीं भेजा है.

डीएम ने इस पर सख्ती दिखाते हुए विधान सभाओं के बनाये गये निर्वाची पदाधिकारियों से 24 घंटा के स्पष्टीकरण पूछा है. इसमें वाल्मीकि नगर, बगहा , रामनगर, लौरिया, नौतन, चनपटिया व बेतिया के आरओ शामिल है. जानकारी के अनुसार, डीएम ने सोमवार को क्रिटकल बूथों को लेकर समीक्षा बैठक की थी. जिसमें उक्त विधानसभाओं की सूची उपलब्ध नहीं थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन