पुलिस ने की बारातियों से अवैध वसूली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2015 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरासी/हरनाटांड़ : मदनपुर देवी स्थान के समीप मुख्य सड़क पर नौरंगिया पुलिस द्वारा रविवार की रात बारात जाने वाले वाहनों से अवैध अवैध वसूली की गयी. पैसा देने में आनाकानी करने पर बरातियों को धमकाया भी गया. इसको लेकर बरातियों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश है. बता दें कि यूपी के कस्या थाना क्षेत्र […]
विज्ञापन
पिपरासी/हरनाटांड़ : मदनपुर देवी स्थान के समीप मुख्य सड़क पर नौरंगिया पुलिस द्वारा रविवार की रात बारात जाने वाले वाहनों से अवैध अवैध वसूली की गयी. पैसा देने में आनाकानी करने पर बरातियों को धमकाया भी गया. इसको लेकर बरातियों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश है.
बता दें कि यूपी के कस्या थाना क्षेत्र के गवदी गवदी पट्टी गांव निवासी सुदर्शन पटेल के लड़के का बरात पटखौली ओपी के कालीघाट निवासी बेचन पटेल के घर जा रहा था. रात्रि गश्ती कर रही नौरंगिया थाना की पुलिस ने बरात को मदनपुर माई स्थान के समीप बेवजह घंटों रोक कर रखा. बाद मे पैसा लेकर बरात को जाने दिया. जिस वजह से बरात लगाने में काफी देर हुई.
पुलिस द्वारा बरात को रोकने व अवैध वसूली करने को ले बरातियों में काफी आक्रोश था. बता दे कि इसके पूर्व भी जंगल में पुलिस द्वारा अवैध वसूली से लोग काफी आक्रोस मे थे. अब तो बरात से भी वसूली करने से लोगों मे काफी आक्रोश देखा जा रहा है. नौरंगिया थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं था. इसकी जांच करा कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










