अपराधी ने पत्नी का लिया सहारा!

Published at :24 Jan 2015 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
अपराधी ने पत्नी का लिया सहारा!

एक महिला समेत तीन पुलिस हिरासत में हिरासत में ली गयी दीपरानी शातिर विनय की पहली पत्नी बतायी जा रही दिउलिया निवासी सोनू राम भी है विनय का सहयोगी बेतिया/नरकटियागंज : सीमेंट व्यवसायी विकास अपहरण कांड के मास्टर माइंड ने अपहरण में अपनी पत्नी का सहारा लिया है. अपराधी ने पत्नी से विकास की फोन […]

विज्ञापन

एक महिला समेत तीन पुलिस हिरासत में

हिरासत में ली गयी दीपरानी शातिर विनय की पहली पत्नी बतायी जा रही

दिउलिया निवासी सोनू राम भी है विनय का सहयोगी

बेतिया/नरकटियागंज : सीमेंट व्यवसायी विकास अपहरण कांड के मास्टर माइंड ने अपहरण में अपनी पत्नी का सहारा लिया है. अपराधी ने पत्नी से विकास की फोन पर बात करायी थी. पत्नी ने अपने जाल में फंसा कर विकास को मिलने के लिए बुलाया था. एसपी सौरभ कुमार शाह ने बताया कि पुलिस को विकास के मोबाइल कॉल के आधार पर इसका पता चला है.

इस अपहरण कांड में शातिर बेतिया जिला का ही अपराधी है. उसकी पहचान हो चुकी है. इस मामले में फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसमें दीपरानी देवी, नरकटियागंज, दिउलिया निवासी पप्पू कुमार व सोनू राम के पिता को हिरासत में लिया गया है.

शातिर विनय गुप्ता से जुड़ा है अपहरण का तार

नरकटियागंज के अपराध विनय गुप्ता से इस अपहरण कांड का तार जुड़ता जा रहा है. जितने लोगों को पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिया है, सभी अपराधी विनय गुप्ता के करीबी बताये जा रहे हैं.

शुक्रवार की सुबह 4 बजे पुलिस ने विनय के मित्र व दिउलिया निवासी पप्पू को हिरासत में लिया. पप्पू से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने विनय गुप्ता की पहली पत्नी दीपरानी देवी को सिकटा से पकड़ा. पुलिस विनय के शागिर्द रहे सोनू राम को भी तलाश की. इधर पुलिस सोनू राम के पिता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन