बहला फुसला कर नाबालिग का अपहरण

Updated at : 07 Mar 2019 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
बहला फुसला कर नाबालिग का अपहरण

मैनाटांड़ : नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना इनरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. घटना के संबंध में नाबालिग के पिता ने इनरवा पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया है कि मेरी लड़की को शनिवार के अहले सुबह सबरुन खातून उसे शौच के बहाने ले […]

विज्ञापन

मैनाटांड़ : नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना इनरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. घटना के संबंध में नाबालिग के पिता ने इनरवा पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया है कि मेरी लड़की को शनिवार के अहले सुबह सबरुन खातून उसे शौच के बहाने ले गई तथा पहले से हथियार से लैस घात लगाए कुछ लोग बैठे थे जो मेरे बेटी का अपहरण कर फरार हो गए. मेरे बेटी के द्वारा विरोध करने व हो हल्ला करने पर चंगल यादव व पारस महतो ने देख लिया.

तब तक अपहरणकर्ता लड़की को जबरन मोटरसाइकिल पर लेकर नेपाल की तरफ भाग गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने सिकटा थाना क्षेत्र के लाइन परसा गांव निवासी मुख्तार बैठा के रूप में पहचान किया है. काफी खोजबीन व अथक प्रयास के बाद नाबालिक कोई अता पता नहीं चला है. वहीं इस संबंध में इनरवा थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन