बेितया में वारंटी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर हमला

बेतिया : सारण न्यायालय के अष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय से निर्गत वारंट पर छावनी निवासी सुनील नट को गिरफ्तारी करने गयी पुलिस टीम पर परिजन व मोहल्ले के लोगों ने हमला बोल दिया. इस दौरान लोगों पुलिस टीम पर रोड़बाजी करते हुए वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. गिरफ्तार करने गये […]
बेतिया : सारण न्यायालय के अष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय से निर्गत वारंट पर छावनी निवासी सुनील नट को गिरफ्तारी करने गयी पुलिस टीम पर परिजन व मोहल्ले के लोगों ने हमला बोल दिया. इस दौरान लोगों पुलिस टीम पर रोड़बाजी करते हुए वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. गिरफ्तार करने गये पुलिस पदाधिकारी से मारपीट भी की गयी. जिसमें जमादार सुरंजन प्रसाद सिंह को भी चोटें आयी. इस बावत जमादार सुरंजन प्रसाद सिंह ने मनुआपुल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में छावनी निवासी सुनील नट, उसके दो भाई संजय नट,मोनू नट के अलावे वकील नट, पूनम देवी सहित दस अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




