दुष्कर्म व हत्या समेत शराब मामले के पांच आरोपित धराये

Updated at : 30 Jan 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म व हत्या समेत शराब मामले के पांच आरोपित धराये

योगापट्टी : नवलपुर थाना की पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या समेत कई मामलों के फरार चल रहे आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया और अग्रेतर कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया. इसकी जानकारी पुलिस पदाधिकारियों ने यहां दी. पुलिस के अनुसार दुष्कर्म के मामले में दर्ज कांड संख्या 53 /18 के प्राथमिकी अभियुक्त […]

विज्ञापन

योगापट्टी : नवलपुर थाना की पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या समेत कई मामलों के फरार चल रहे आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया और अग्रेतर कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया. इसकी जानकारी पुलिस पदाधिकारियों ने यहां दी. पुलिस के अनुसार दुष्कर्म के मामले में दर्ज कांड संख्या 53 /18 के प्राथमिकी अभियुक्त सनी कुमार उर्फ घुघली चौधरी उम्र 19 वर्ष पिता महेंद्र चौधरी व महेंद्र चौधरी उम्र 45 वर्ष पिता पूजा चौधरी एवं बिंदा देवी उम्र 40 वर्ष पति महेंद्र चौधरी को पिपरिया थाना नवलपुर को पिपरिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

इसी तरह बिहार उत्पाद अधि के तहत नवलपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 327/17 के प्राथमिकी अभियुक्त आशा देवी उम्र 45 वर्ष पति मोतीलाल मुखिया साकिन नवलपुर को ग्राम नवलपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इधर हत्या के मामले में दर्ज योगापट्टी थाना कांड संख्या 33/17 के प्राथमिकी अभियुक्त मांगी देवी उर्फ गायत्री देवी, सावित्री देवी पति मोहन साह ग्राम हरपुरवा नौका टोला थाना योगापट्टी को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों को न्यायालय में भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन