बेतियाराज की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव, लाठीचार्ज

बेतिया : बेतियाराज के हजारी पशु मेला ग्राउंड से अतिक्रमण हटाने के दौरान बुधवार को अतिक्रमणकारियों ने जम कर पथराव किया. इससे आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों पर लाठियां भांजी व उन्हें दूर खदेड़ दिया. इसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, प्रशासन की तैयारी […]
बेतिया : बेतियाराज के हजारी पशु मेला ग्राउंड से अतिक्रमण हटाने के दौरान बुधवार को अतिक्रमणकारियों ने जम कर पथराव किया. इससे आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों पर लाठियां भांजी व उन्हें दूर खदेड़ दिया. इसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, प्रशासन की तैयारी के आगे लोगों का विरोध काम नहीं आया. भारी संख्या में महिला व पुरुष जवानों के अलावा दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी भी मुस्तैद रहे. देखते ही देखते हजारी पशु मेला ग्राउंड में बने दर्जनों कच्चे-पक्के मकानों पर बुलडोजर चल गया. कई मकान जमींदोज हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




