रंगदारी में 1.20 लाख नहीं दिया, तो बेच दी 10 लाख की जमीन

Updated at : 14 Sep 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी में 1.20 लाख नहीं दिया, तो बेच दी 10 लाख की जमीन

बेतिया : रंगदारी में बुलेट के लिए फूफेरे भाई को एक लाख 20 हजार रुपये शहर के उर्वशी सिनेमा के समीप बाइकर्स च्वाइस के मालिक निलेश कुमार झा को महंगा पड़ा है. भाई ने उनकी खेती 10 लाख 69 हजार कीमत की जमीन बेच दी है. इस बावत सरिसिया थाना के तुरहापट्टी निवासी बाइकर्स च्वाइस […]

विज्ञापन

बेतिया : रंगदारी में बुलेट के लिए फूफेरे भाई को एक लाख 20 हजार रुपये शहर के उर्वशी सिनेमा के समीप बाइकर्स च्वाइस के मालिक निलेश कुमार झा को महंगा पड़ा है. भाई ने उनकी खेती 10 लाख 69 हजार कीमत की जमीन बेच दी है. इस बावत सरिसिया थाना के तुरहापट्टी निवासी बाइकर्स च्वाइस के मालिक निलेश कुमार झा ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में निलेश ने अपने फुफेरा भाई बैरिया थाना के ओझवलिया निवासी अशोक कुमार ठाकुर उर्फ मनोज,

भतीजा आदिल ठाकुर, नागेन्द्र झा सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि बाइकर्स च्वाइस के मलिक के आवेदन पर रंगदारी व धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. प्राथमिक में निलेश ने बताया है कि उनका बाइकर्स च्वाइस नाम से उर्वशी सिनेमा बैंक ऑफ इंडिया के समीप दुकान चलाते हैं. आरोपी फुफेरा भाई अशोक ठाकुर उर्फ मनोज, उनका पुत्र आदिल व नागेन्द्र झा पांच तारीख को उनकी दुकान पर आये. अशोक अपने बेटा आदिल के लिए बुलेट बाइक खरीदने की बात कह रंगदारी में 1.20 लाख हजार की राशि मांगी व धमकी देकर चले गये. निलेश अपने सियारोसती गांव स्थित अपने खेत देखने गया,तो खेत पर कलाम मियां मिले. कलाम ने निलेश को बताया कि अशोक ठाकुर ने जमीन बेच दी है. जिस पर नागेन्द्र झा व बसंतटोला के महम्मद इबरार गवाह बने हुए हैं. पीड़ित ने बताया कि है कि रंगदारी में बुलेट के लिए 1.20 लाख हजार की राशि नहीं देने पर उनका 10 लाख 69 हजार कीमत की जमीन बेच दी है.

धोखाधड़ी
बाइकर्स च्वाइस के मालिक ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
फुफेरे भाई सहित अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
लगाया 10 लाख 69 हजार की खेती की जमीन बेचने का लगाया गया है आरोप
दवा व्यवसायी के चालक ने फंदा लगा की आत्महत्या
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन