एमजेके अस्पताल में नशे की हालत में हंगामा करते सर्जिकल वार्ड का आदेशपाल गिरफ्तार

बेतिया : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह एमजेके अस्पताल के ओपीडी सर्जिकल वार्ड में नशे की हालत में सोमवार को आदेशपाल हंगामा करने लगा. जिसके कारण ओपीडी सर्जिकल वार्ड में अफरा-तफरी मची रही. हंगामे की सूचना पर पहुंचे नगर थाना में पदास्थापित दारोगा मो जफरूद्दीन, जमादार अमरनाथ सिंह व पुलिस जवान. हंगामा करने के आरोप में […]
बेतिया : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह एमजेके अस्पताल के ओपीडी सर्जिकल वार्ड में नशे की हालत में सोमवार को आदेशपाल हंगामा करने लगा. जिसके कारण ओपीडी सर्जिकल वार्ड में अफरा-तफरी मची रही. हंगामे की सूचना पर पहुंचे नगर थाना में पदास्थापित दारोगा मो जफरूद्दीन, जमादार अमरनाथ सिंह व पुलिस जवान.
हंगामा करने के आरोप में आदेशपाल शंभू प्रसाद को हिरासत में ले लिया. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि हिरासत में लिए गये आदेशपाल शंभू प्रसाद का मेडिकल जांच कराया गया. मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है. उत्पाद अधिनियम के तहत आदेशपाल शंभू प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




