पेट्रोल पंप से दो टैंकरों में भरी 32 हजार लीटर स्पिरिट जब्त

Updated at : 25 Aug 2017 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल पंप से दो टैंकरों में भरी 32 हजार लीटर स्पिरिट जब्त

बेतिया : मोतिहारी-बेतिया मुख्य मार्ग पीपरा के समीप जदयू नेता सह स्कूल संचालक बृजेश कुमार के पेट्रोल पंप पर पुलिस ने बुधवार की देर रात छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दो टैंकर पर लोड 32 हजार छह सौ 32 लीटर कच्चा स्पिरिट पुलिस ने जब्त कर ली. वही पंप मालिक सह स्कूल संचालक के ट्रैक्टर-टेलर […]

विज्ञापन

बेतिया : मोतिहारी-बेतिया मुख्य मार्ग पीपरा के समीप जदयू नेता सह स्कूल संचालक बृजेश कुमार के पेट्रोल पंप पर पुलिस ने बुधवार की देर रात छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दो टैंकर पर लोड 32 हजार छह सौ 32 लीटर कच्चा स्पिरिट पुलिस ने जब्त कर ली. वही पंप मालिक सह स्कूल संचालक के ट्रैक्टर-टेलर पर लदे कनस्तर पर अनलोड किया जा रहे स्पिरिट व मशीन को भी जब्त की गयी है. इस दौरान पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार की है.

जिसमें पंप कर्मी जगदीशपुर थाना के बेलवा पकडिया निवासी प्रदीप कुमार, मझौलिया किशुन छोटेलाल साह, टैंकर चालक व सहचालक मुजफ्फरपुर गिद्धौरा के बुधन बीन, मोतिलाल प्रसाद, बिंदा बीन, हरेन्द्र प्रसाद, डोमा बीन बताये गये हैं. एसपी विनय कुमार ने बताया कि लौरिया एचपीसीएल चीनी मिल से दो ट्रैंकर में स्पिरिट लोड किया गया था. स्पिरिट को बेतिया से जगदीशपुर होते हुए बिहटा ले जाना था. लेकिन दोनों टैंकर जगदीशपुर से नहीं बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग से पीपरा आरके पेट्रोल पंप पर पहुंचा. जहां ट्रैक्टर-टेलर कनस्तर रखकर टैंकर से स्पिरिट अनलोड किया जा रहा था.

स्पिरिट शराब बनाने के लिए मांगाया गया था. इसी बीच छापेमारी कर दोनों टैंकर सहित ट्रैक्टर-टेलर को जब्त कर लिया गया. जबकि दो पेट्रोल पंप कर्मियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी ने बताया कि चीनी मिल से 25 हजार लीटर स्पिरिट लोड करने का एक कागजात मिला है. जबकि टैंकर पर 32 हजार 6 सौ 32 लीटर स्पिरिट लोड मिला है.

इसकी जांच करायी जायेगी. पेट्रोल पंप संचालक नौतन थाना के कठैया निवासी बृजेश कुमार, सहित चीनी मिल कर्मियों की भूमिका की भी जांच करा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी में मुफस्सिल थानाध्यक्ष रमेशचन्द्र उपाध्याय, सिकटा थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार, तकनीकी सेल में पदास्थापित दारोगा विनोद कुमार सिंह सहित पुलिस जवान शामिल रहे.
सात गिरफ्तार
लौरिया एचपीसीएल चीनी मिल से दोनों टैंकरों में लोड की गयी थी स्पिरिट, खेप के पटना बिहटा ले जाने थी तैयारी
पेट्रोल पंप पर टैंकर से ट्रैक्टर-टेलर पर रखे कनस्तर में अनलोड की जा रही थी स्पिरिट
छापेमारी कर पुलिस ने लोडेड टैंकर, ट्रैक्टर-टेलर को किया जब्त, शराब बनाने के लिए अनलोड की जा
रही थी स्पिरिट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन