अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद

Published at :27 Jul 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद

नरकटियागंज : शिकारपुर पुलिस ने एक अपहृत युवती को बरामद कर लिया है. इसका अपहरण तीन माह पूर्व धूमनगर बेलवा गांव से हुआ था. बताया जाता है कि अपहृता के पिता धूमनगर बेलवा गांव निवासी ने एक प्राथमिकी शिकारपुर थाना में दर्ज कराया था. जिसमें आरोप लगाया था कि नगर के पुरानी बाजार निवासी विशाल […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : शिकारपुर पुलिस ने एक अपहृत युवती को बरामद कर लिया है. इसका अपहरण तीन माह पूर्व धूमनगर बेलवा गांव से हुआ था. बताया जाता है कि अपहृता के पिता धूमनगर बेलवा गांव निवासी ने एक प्राथमिकी शिकारपुर थाना में दर्ज कराया था. जिसमें आरोप लगाया था कि नगर के पुरानी बाजार निवासी विशाल राम, वाल्मीकिनगर के सतीश कुमार एवं दुर्गावती देवी ने इसकी पुत्री का अपहरण कर लिया था.

पुलिस ने इस मामले में विशाल राम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है तथा उक्त दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. इसी बीच पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है. शिकारपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बरामद युवती अपना ब्यान बार-बार बदल रही है. उसे न्यायायल में बयान के लिए भेजा गया है. युवती के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन