सिपाही की पिटाई से जख्मी एचएम की सास की मौत

बेतिया : मझौलिया के धोकराहां पंचायत में नशेड़ी सिपाही के हमले से घायल प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी की चचेरी सास लालझरी देवी की मौत हो गयी है. गंभीर हालत में उन्हें बेतिया एमजेके अस्पताल से पटना रेफर किया गया था. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इधर, प्रधानाध्यापिका, उनके बेटे कामेश्वर पासवान, देवरानी संगीता […]
बेतिया : मझौलिया के धोकराहां पंचायत में नशेड़ी सिपाही के हमले से घायल प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी की चचेरी सास लालझरी देवी की मौत हो गयी है. गंभीर हालत में उन्हें बेतिया एमजेके अस्पताल से पटना रेफर किया गया था. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इधर, प्रधानाध्यापिका, उनके बेटे कामेश्वर पासवान, देवरानी संगीता व चचेरे ससुर रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मण हाजरा का इलाज जारी है. घटना में मझौलिया थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है.
आरोप है कि पुलिस आरोपित को बचाने में जुटी है. वहीं, अब लालझरी की मौत के बाद पंचायत के लोगों में मझौलिया पुलिस के खिलाफ काफी गुस्सा है. लोग पुलिस पर आरोपितों से मिले होने का आरोप लगा रहे हैं. इधर, बुधवार को मामले को लेकर लोगों के गुस्से को देखते हुए पीड़ित के बयान पर आनन-फानन में प्राथमिकी दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




