बोलेरो लेकर भाग रहे चोर को पकड़ा, भेजा गया जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2017 2:15 AM (IST)
विज्ञापन

जगदीशपुर : थाना क्षेत्र के बन्हौरा बाजार निवासी अजय सिंह का बोलेरो उनके ड्राइवर विक्रम पटेल के दरवाजे से मंगलवार की रात चोरी हो गयी. उसी समय घर वालों की नींद खुल गयी, तो वे गाड़ी जाने की दिशा में पीछा करते गये. थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि गाड़ी मालिक व ड्राइवर ने ही […]
विज्ञापन
जगदीशपुर : थाना क्षेत्र के बन्हौरा बाजार निवासी अजय सिंह का बोलेरो उनके ड्राइवर विक्रम पटेल के दरवाजे से मंगलवार की रात चोरी हो गयी. उसी समय घर वालों की नींद खुल गयी, तो वे गाड़ी जाने की दिशा में पीछा करते गये. थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि गाड़ी मालिक व ड्राइवर ने ही गोपालगंज के कुचायकोट तक पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया.
सूचना मिलने पर वाहन को उसके मालिक को सौंप दिया.
उन्होंने बताया कि पकड़ाये आरोपी की पहचान गोपालगंज जिले के थाना मसान के मकसूदपुर निवासी मुन्ना गुप्ता पिता राजवंशी गुप्ता के रूप में हुई है. इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




