तुरकौलिया प्रमुख के पोते ने खुद को मारी गोली

मोतिहारी : तुरकौलिया प्रखंड प्रमुख के पौत्र सचिन कुमार ने रविवार को पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. वह सीबीएसइ 12वीं परीक्षा में संतोषजनक परिणाम नहीं आने से क्षुब्ध था. परिजन गंभीर हालत में उसे शहर के रहमानिया नर्सिंग होम लेकर गये. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर […]
मोतिहारी : तुरकौलिया प्रखंड प्रमुख के पौत्र सचिन कुमार ने रविवार को पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. वह सीबीएसइ 12वीं परीक्षा में संतोषजनक परिणाम नहीं आने से क्षुब्ध था. परिजन गंभीर हालत में उसे शहर के रहमानिया नर्सिंग होम लेकर गये. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया.
गोली उसकी गरदन में लगी है. पटना के पारस हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा हैजानकारी के अनुसार, सचिन तुरकौलिया थाना के मोहब्बत छपरा गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र है. संजय सिंह का बंजरिया अंबिका नगर में मकान है. वहां पूरा परिवार रहता है. बताया जाता है कि सचिन 12वीं में नामांकन लेकर कोटा में इंजीनियरिंग की तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




