बिहार : ट्रक से 1.65 करोड़ रुपये का चरस, गांजा बरामद

Updated at : 22 May 2017 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : ट्रक से 1.65 करोड़ रुपये का चरस, गांजा बरामद

मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिला स्थित सीमाशुल्क विभाग की एक टीम ने एक ट्रक से करीब एक करोड़ 65 लाख रुपये का अवैध मादक पदार्थ चरस एवं गांजा बरामद किया है. सीमाशुल्क विभाग के उपायुक्त पवन कुमार ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम ने कल राष्ट्रीय राजमार्ग से […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिला स्थित सीमाशुल्क विभाग की एक टीम ने एक ट्रक से करीब एक करोड़ 65 लाख रुपये का अवैध मादक पदार्थ चरस एवं गांजा बरामद किया है. सीमाशुल्क विभाग के उपायुक्त पवन कुमार ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम ने कल राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे एक ट्रक को मोहम्मदपुर गांव के समीप रोककर जब उसकी तलाशी ली तो ट्रक के कैबिन में छुपाकर रखा गया 29 पैकेट में रखा गया 14 किलोग्राम चरस तथा 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया.

शराब के नशे में सिपाही गिरफ्तार, गया जेल

उन्होंने बताया कि जब्त चरस और गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रमश: एक करोड़ 40 लाख रुपये एवं 25 लाख रुपये आंकी गयी है. पवन ने बताया कि गोपालगंज से पीपराकोठी की ओर आ रहे उक्त ट्रक का चालक फरार हो गया है. ट्रक को जब्त कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन