सिखों ने की मालिकाना हक दिलाने की मांग

Updated at : 14 Apr 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
सिखों ने की मालिकाना हक दिलाने की मांग

मोतिहारी : राज्यपाल के गुरुद्वारा दौरे के क्रम में सिख समुदाय के लोगों ने अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में एक मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कहा है कि पाकिस्तान बंटवारे के समय विस्थापित होकर मोतिहारी आये. जमीन आज तक लीज पर है. उसे मालिकाना हक दिलाया जाये, ताकि लोन लेकर कारोबार को […]

विज्ञापन

मोतिहारी : राज्यपाल के गुरुद्वारा दौरे के क्रम में सिख समुदाय के लोगों ने अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में एक मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कहा है कि पाकिस्तान बंटवारे के समय विस्थापित होकर मोतिहारी आये. जमीन आज तक लीज पर है. उसे मालिकाना हक दिलाया जाये, ताकि लोन लेकर कारोबार को आगे बढ़ाया जा सके. गुरुद्वारा, राममंदिर व पतकी साह मजार एक साथ तालाब किनारे अवस्थित है, जहां गंदगी का अंबार लगा रहता है.

रोग फैलने की संभावना से हमलोग भयभीत है. गुरुद्वारा से 25 गज की दूरी पर रोड किनारे बकरे का मांस बेचा जाता है, जिसकी हड्डी को चिल-कौवे गुरुद्वारा, मजार, मंदिर आदि की छत पर गिरा देते हैं, जिससे धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती है. ऐसे में संवेदनशीलता को देखते हुए तालाब सौंदर्यीकरण करते हुए मांस बिक्री पर रोक लगायी जाये. गुरुद्वारा की दस कठ्ठा जमीन भी उपलब्ध करायी जाये, ताकि वृहत रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जा सके.

गुरुद्वारा स्थित तालाब में गंदगी से संक्रामक रोग का खतरा
मांस की बिक्री पर भी रोक लगाने की मांग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन