चंद्रहियां गांधी स्मारक परिसर को सजाने में जुटा प्रशासन

पीपराकोठी : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर 18 अप्रैल को चंद्रहियां गांधी स्मारक परिसर से निकलने वाली स्मृति यात्रा को लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गया है. वही गांव के लोग भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. बिते शुक्रवार को जिला के वरीय अधिकारियों ने चंद्रहियां गांव पहुंचकर स्मारक का जायजा लिया […]
पीपराकोठी : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर 18 अप्रैल को चंद्रहियां गांधी स्मारक परिसर से निकलने वाली स्मृति यात्रा को लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गया है. वही गांव के लोग भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. बिते शुक्रवार को जिला के वरीय अधिकारियों ने चंद्रहियां गांव पहुंचकर स्मारक का जायजा लिया और तैयारी के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. वैसे शनिवार से गांधी स्मारक परिसर का रंग-रोगन, साफ-सफाई व गेट ग्रिल बदलने का कार्य आरंभ हो चुका है. चंद्रहियां गांधी स्मारक से आगामी 18 अप्रैल को स्मृति यात्रा आरंभ होगी जो चंद्रहियां से चलकर गांधी मैदान मोतिहारी पहुंच कर मुख्य समारोह में तबदील होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




