कोटवा में मां-बेटे पर हथियार से हमला, भरती

Updated at : 28 Mar 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
कोटवा में मां-बेटे पर हथियार से हमला, भरती

मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत अहिरौलिया गांव में शोभा देवी व उसके पुत्र रवि किशन कुमार को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायल मां-बेटे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना रविवार शाम की बतायी जा रही है. शोभा देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को […]

विज्ञापन

मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत अहिरौलिया गांव में शोभा देवी व उसके पुत्र रवि किशन कुमार को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायल मां-बेटे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना रविवार शाम की बतायी जा रही है. शोभा देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि उसका पुत्र रवि किशन पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था.

इस दौरान मुमताज मियां, जुबराती मियां ने पहुंच रवि किशन को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया. बचाने गयी तो मुझे पीटा गया. सोने का आभूषण व दो सौ नकद रूपये भी छीनने का आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कोटवा थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन