घरेलू कचरा से तैयार होगा कंपोस्ट व फरनिंस ऑयल

मोतिहारी : शहर की साफ-सफाई को बहाल कार्य एजेंसी इन्वायरल सोल्यूशन कचरा से कंपोस्ट व फरनिंस ऑयल तैयार करेगी. घरेलू कचरा का प्रोसेसिंग कर कंपोस्ट बनाया जायेगा. वहीं पॉलीथिन,थर्मोकोल व टायर जैसे अवशिष्ट पदार्थों का रिसाइकलिंग कर फरनिंस ऑयल तैयार की जायेगी. कचरा प्रोसेसिंग कर कंपोस्ट बनाने के लिए जर्मन टेक्नोलॉजी की मशीन लगायी जायेगी. […]
मोतिहारी : शहर की साफ-सफाई को बहाल कार्य एजेंसी इन्वायरल सोल्यूशन कचरा से कंपोस्ट व फरनिंस ऑयल तैयार करेगी. घरेलू कचरा का प्रोसेसिंग कर कंपोस्ट बनाया जायेगा. वहीं पॉलीथिन,थर्मोकोल व टायर जैसे अवशिष्ट पदार्थों का रिसाइकलिंग कर फरनिंस ऑयल तैयार की जायेगी. कचरा प्रोसेसिंग कर कंपोस्ट बनाने के लिए जर्मन टेक्नोलॉजी की मशीन लगायी जायेगी. शहर के जमला में करोड़ों की लागत से प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की कार्य योजना है. इस पर काम चल रहा है.
इन्वायरल सोल्यूशन के प्रतिनिधि अजय कुमार ने बताया कि अप्रैल तक कंपोस्ट यूनिट चालू हो जायेगी. छह से आठ माह के अंदर फरनिंस ऑयल प्रोसेसिंग प्लांट भी काम करना शुरू कर देगा. प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए 17 फरवरी मुंबई से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मोतिहारी पहुंच जायेगी. कहा कि प्रोसेसिंग यूनिट चालू होने पर शहर से जेनरेट कचरा को जीरो वेस्ट करने का टारगेट रखा गया है.अनुमान के मुताबिक, शहर से प्रतिदिन करीब 15 टन कचरा निकलता है. इसके मद्देनजर उच्च क्षमता की प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की योजना बनायी गयी है. इसके शुरू होने पर रोजाना एक से दो हजार लीटर फरनिंस ऑयल का उत्पादन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




