भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार ISI एजेंट के मोबाइल से मिले 196 कॉन्टेक्ट नंबर

मोतिहारी : भारत-नेपाल के सीमाई इलाके से गिरफ्तार आइएसआइ के तीन एजेंटों में उमाशंकर पटेल के पास से बरामद मोबाइल के फोनबुक में सुरक्षित नंबरों की पड़ताल सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू कर दी है.उसके मोबाइल में करीब 196 नंबर सुरक्षित है, उसमें 23 मोबाइल नंबर नेपाल का है. फिलहाल उक्त सभी मोबाइल नंबर स्वीच ऑफ […]
मोतिहारी : भारत-नेपाल के सीमाई इलाके से गिरफ्तार आइएसआइ के तीन एजेंटों में उमाशंकर पटेल के पास से बरामद मोबाइल के फोनबुक में सुरक्षित नंबरों की पड़ताल सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू कर दी है.उसके मोबाइल में करीब 196 नंबर सुरक्षित है, उसमें 23 मोबाइल नंबर नेपाल का है. फिलहाल उक्त सभी मोबाइल नंबर स्वीच ऑफ बता रहा है.
अब उन मोबाइल नंबरों के धारक का पता लगाया जा रहा है.आइटी एक्सपर्ट के सहयोग से उन मोबाइल नंबरों का सीडीआर निकाल जायेगा. इसके लिए रविवार को आइटी एक्सपर्ट को बुला सीडीआर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. सुरक्षा एजेंसियों की नजर गिरफ्तार आइएसआइ एजेंट मोती पासवान, उमाशंकर पटेल व मुकेश कुमार से संबंध रखने वाले तमाम लोगों पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




