राशि निकासी के बाद भी नहीं बना आवास

Updated at : 04 Jan 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
राशि निकासी के बाद भी नहीं बना आवास

कोटवा : लाभुकों द्वारा आवास योजना में रुपये लेकर आवास निर्माण नही कराने का बड़ा मामला प्रखंड में उजागर हुआ है. आवास का किस्त लेकर सैकड़ो लाभुकों द्वारा घर न बनाकर अन्य कार्यो में खर्च कर दिया गया. ऐसा करने वालों के प्रति प्रखंड कर्मियों की नरमी कई सवालों को जन्म दे रही है. इस […]

विज्ञापन

कोटवा : लाभुकों द्वारा आवास योजना में रुपये लेकर आवास निर्माण नही कराने का बड़ा मामला प्रखंड में उजागर हुआ है. आवास का किस्त लेकर सैकड़ो लाभुकों द्वारा घर न बनाकर अन्य कार्यो में खर्च कर दिया गया. ऐसा करने वालों के प्रति प्रखंड कर्मियों की नरमी कई सवालों को जन्म दे रही है. इस मामले में उन लाभुकों पर विभागीय आदेश की सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. जबकि सरकारी आदेश में वैसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने का सख्त आदेश पहले ही दिया जा चुका है.

प्रखंड कार्यालय द्वारा ऐसे 126 लाभुकों पर सितंबर 2016 में ही लाल व सफेद नोटिस जारी किया गया. लेकिन उक्त नोटिस की मियाद पुरी होने पर चार माह बाद भी प्रखंड कार्यालय द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नही की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में आवास योजना के सैकड़ो ऐसे लाभुक है जिन्होंने आवास के लिये मिले पैसे को दूसरे कार्यो में खर्च कर दिया या उस राशि का बंदरबांट कर लिया गया. जिन पंचायतों के लाभुकों को चिन्हित कर नोटिस भेजा गया है.

उनके मच्छरगांवां के 19 लोगों को सफेद व 17 को लाल, कररिया के 16, अहिरौलिया के 20, भोपतपुर उत्तरी के 17, भोपतपुर दक्षिणी के 14 लोगों को सफेद व 11 को लाल नोटिस दिया गया है. जबकि जसौली पंचायत के 12 को भी सफेद नोटिस दिया गया है. शेष पंचायत की पेंडींग आवास की जानकारी प्रखंड कार्यालय को भी अब तक नही है. प्रखंड आवास पर्यवेक्षक सुशांत कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी आवास सहायकों से मांगी जायेगी. वही बीडीओ मो सज्जाद द्वारा अगले माह से कार्रवाई करने की बात कही गयी.

प्रखंड कार्यालय ने 126 लाभुकों को दिया गया नोटिस
समय सीमा बीतने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन