छतौनी में पतोहू को चाकू मारा

Updated at : 27 Dec 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
छतौनी में पतोहू को चाकू मारा

मोतिहारी 3 छतौनी थाना अंतर्गत मठियाडीह मुहल्ला में सुदामा देवी को उसके ससुर ने चाकू मार घायल कर दिया. बचाने गये पति भोला साह को परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर बेरहमी से पीटा. घायल दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर सुदामा देवी ने पुलिस कैंप […]

विज्ञापन

मोतिहारी 3 छतौनी थाना अंतर्गत मठियाडीह मुहल्ला में सुदामा देवी को उसके ससुर ने चाकू मार घायल कर दिया. बचाने गये पति भोला साह को परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर बेरहमी से पीटा. घायल दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर सुदामा देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है.

उसने पुलिस को बताया है कि सोमवार की सुबह जैसे ही घर से बाहर निकली तो ससुर विश्नाथ साह, सास राजपति देवी सहित राज कुमार साह, राजू साह, छोटू साह व मलखा देवी गाली गलौज करते हुए दरवाजे पर पहुंची. सभी गाली देते हुए करने लगे कि जानबुझकर अपनी छोटी बेटी को हमलोग के दरवाजे के सामने शौच व पेशाब करवाती है. गाली देने से मना किया तो विश्वनाथ साह ने चाकू से सिने पर वार कर दिया. वहीं परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर दोनों पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा. मुहल्ले वालों ने आकर जान बचायी. आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया है.

जमीन कब्जाने का विरोध करने पर दंपती को पीटा : मोतिहारी ़ डुमरियाघाट थाना अंतर्गत रामपुर खजुरिया के अर्जुन छपरा गांव में जमीन पर जबरन कब्जा का विरोध करने पर शत्रुधन पासवान व उसकी पत्नी बबीता देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया. घटना को लेकर बबीता देवी ने अजा/जजा थाना में आवेदन देकर सेमुआपुर के विनोद सिंह, प्रकाश सिंह, लक्ष्मी सिंह, संजय सिंह, मोहर सिंह, चंद्रीका सिंह, लालबाबू सिंह व शिवधारी सिंह को आरोपित किया है.
उसने पुलिस को बताया है कि पति-पत्नी अपने खेत में धान कटनी कर रहे थे. इस दौरान उक्त सभी आरोपी हरवे हथियार लेकर पहुंचे और अपनी जमीन बता धान काटने से रोक दिया. विरोध करने पर जाति सूचक गाली दी और मारपीट की. थानाध्यक्ष विनोद कुमार दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन