नये रोटेशन से बिजली, उपभोक्ता नाराज
सुगौली : प्रखंड अंतर्गत आने वाले सुगौली तथा छपवा विद्युत फिडो में बिजली विभाग द्वारा जारी किये गये नये रोटेशन से उपभोक्ता नराज है. नये रोटेशन के अनुसार सुगौली छपवा फिडर को तीन से सात बजे, व नौ से एक बजे तथा संध्या तीन से पांच बजे तक ही बिजली मिल पायेगी. जबकि शाम के […]
सुगौली : प्रखंड अंतर्गत आने वाले सुगौली तथा छपवा विद्युत फिडो में बिजली विभाग द्वारा जारी किये गये नये रोटेशन से उपभोक्ता नराज है. नये रोटेशन के अनुसार सुगौली छपवा फिडर को तीन से सात बजे, व नौ से एक बजे तथा संध्या तीन से पांच बजे तक ही बिजली मिल पायेगी. जबकि शाम के पांच बजे से रात्रि 11 बजे तक रक्सौल पावर ग्रीड में बिजली की उपलब्धता के आधार पर आपूर्ति की जायेगी.
इस बाबत कनीय अभियंंता राकेश कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति के संध्या पांच से 11 बजे वाले समय में विभाग कम से कम तीन घंटा बिजली आपूर्ति देगा. उन्होंने बताया कि सुगौली में एक माह के बिजली आपूर्ति के लिए विभाग को 36 लाख रुपये की बिजली देनी पड़ती है जबकि प्रति माह राजस्व की वसूली 17 लाख की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










