डूबने से बच्चे की मौत खेलने के दौरान हुई घटना

मधुबन : थाना क्षेत्र के मनपुरवा गांव स्थित बूढी गंडक में शनिवार को डूबने से पांच वर्षीय एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी.मृत बालक गांव के शिवसागर सहनी का पुत्र कुशाल है.जो सुबह करीब आठ बजे बांध पर खेलने के दौरान नदी में गिर गया.जिसका शव दिन के करीब एक बजे गांव से आधा […]
मधुबन : थाना क्षेत्र के मनपुरवा गांव स्थित बूढी गंडक में शनिवार को डूबने से पांच वर्षीय एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी.मृत बालक गांव के शिवसागर सहनी का पुत्र कुशाल है.जो सुबह करीब आठ बजे बांध पर खेलने के दौरान नदी में गिर गया.जिसका शव दिन के करीब एक बजे गांव से आधा किलोमीटर दूर गुलाब खां गांव के पास पूर्व मुखिया खानफ खां ने शव नदी से निकाला.सूचना पर दारोगा सीबी पांडेय,विद्यानंद राम आदि पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया.बताया जाता है
कि बांध किनारे ही शिवसागर सहनी का घर है.बच्चा सुबह कोहरे दौरान अकेले खेलते ही बांध के पास चला.नदी वहां बांध के करीब ही है.उसी में गिर गया.ग्रामीण व परिजन खोजने लगे.बच्चे का शव तक तक आधा किलोमीटर दूर चला गया था.बच्चे के शव के खोज में ग्रामीण मुन्ना पासवान,मोहन साह,उजीर सहनी पूरे दिन प्रयासरत थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




