बांस से बने फर्नीचर से कम लागत में अधिक का मुनाफा

पीपराकोठी : बांस के उत्पादन से कम लागत में बेहतर और मजबूत फर्निचर का निर्माण किया जा सकता है,जो स्टील से भी मजबूत होगा और आमदनी सोच से अधिक हो सकती है़ मात्र पांच बांस में सोफा सेट का निर्माण किया जा सकता है जो बाजार मूल्य में कम से कम बीस हजार रुपये की […]
पीपराकोठी : बांस के उत्पादन से कम लागत में बेहतर और मजबूत फर्निचर का निर्माण किया जा सकता है,जो स्टील से भी मजबूत होगा और आमदनी सोच से अधिक हो सकती है़ मात्र पांच बांस में सोफा सेट का निर्माण किया जा सकता है जो बाजार मूल्य में कम से कम बीस हजार रुपये की होगी़ साथ ही उसकी देख भाल सही तरीके से हुई तो लकड़ी से बने फर्निचर से अधिक टिकाउ होगा़ आसाम गोवाहाटी से आये बम्बू टेक्नोलॉजी सेंटर के निदेशक अंजली गोस्वामी ने स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे बांस से संबंधित शस्त शिल्क पर आयोजित दस दिवसीय किसान प्रशिक्षण के दौरान मौजूद किसानों को कही़
उन्होंने कहा कि बांस को गांव में घर के पीछे, खेत खलिहान के मेड़, पथरीली भूमि पर भी उगाया जा सकता है़ बिहार की मिट्टी ऐसी है कि उसे कहीं भी लगाया जा सकता है़ यहां बांस के ग्रोथ की संभावनाएं अधिक है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




