वर्क ऑर्डर के साथ मिलेगी शौचालय निर्माण की पहली किस्त

मोतिहारी : शहर में चालू वर्ष चार सौ नया शौचालय बनेगा. स्वच्छ भारत मिशन के कार्य योजनाओं को लक्ष्य तय करते हुए नप प्रशासन ने क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया है. गुरूवार को कार्यपालक पदाधिकारी अमर मोहन प्रसाद ने कार्य-योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान शौचालय निर्माण योजना के अबतक फ्लप होने की […]
मोतिहारी : शहर में चालू वर्ष चार सौ नया शौचालय बनेगा. स्वच्छ भारत मिशन के कार्य योजनाओं को लक्ष्य तय करते हुए नप प्रशासन ने क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया है. गुरूवार को कार्यपालक पदाधिकारी अमर मोहन प्रसाद ने कार्य-योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान शौचालय निर्माण योजना के अबतक फ्लप होने की तकनीकी विषयों पर मंथन के बाद क्रियान्वयन की रूप रेखा तय की गयी. ईओ ने कहा कि आवेदन की स्कूटनी के बाद ही वर्क ऑडर दिया जायेगा.
आवेदक के जमीन संबंधी वैधिक अधिकार की जांच कर कर संग्राहक एवं विकास मित्र रिपोट करेगे. आवेदक के पास अपनी जमीन होनी चाहिए, जिसका साक्ष्य संबंधी कागजात आवेदन में संलग्न करना अनिवार्य होगा. प्रमाण के तौर पर एलपीसी या भू-लगान रसीद देनी होगी. शौचालय के लिए आवेदन वार्ड पार्षद की अनुशंसा पर स्वीकृत किया जायेगा. जांच एवं स्कूटनी के बाद निर्माण संबंधी कार्यादेश के साथ ही प्रथम किस्त की राशि मुहैया करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




