डाककर्मी के घर इश्तेहार लगा मांग पांच लाख की रंगदारी
Updated at : 17 Nov 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

रंगदारी के लिए सटे इश्तेहार को दिखाता गृहस्वामी गोविंदगंज : अज्ञात अपराधियों ने मलाही डाकघर के आदेशपाल से पांच लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर पौत्र के अपहरण करने की धमकी दी गयी है. घटना मंगलवार रात की है. मामले को ले पीड़ित दीपनारायण तिवारी ने मलाही थाना में आवेदन देकर सुरक्षा […]
विज्ञापन
रंगदारी के लिए सटे इश्तेहार को दिखाता गृहस्वामी
गोविंदगंज : अज्ञात अपराधियों ने मलाही डाकघर के आदेशपाल से पांच लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर पौत्र के अपहरण करने की धमकी दी गयी है. घटना मंगलवार रात की है. मामले को ले पीड़ित दीपनारायण तिवारी ने मलाही थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. आवेदन में बताया है कि मेरे दरवाजे पर इश्तेहार टांग कर पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी है. वहीं रंगदारी की राशि रढिया कांटा पर पहुंचाने को कहा गया है.
इतना ही नहीं आदेशपाल के घर में एक सप्ताह पूर्व आग भी लगा दी गयी थी, जिसका जिक्र अपराधियों ने इश्तेहार में किया है, जिसको ले आदेशपाल के परिजन काफी दहशत में है. पुष्टि करते हुए मलाही थाना के सअनि प्रमोद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.
राशि रढ़िया धर्मकांटा पर पहुंचाने का निर्देश
राशि न देने पर पौत्र के अपहरण की धमकी
डाककर्मी ने अज्ञात पर दर्ज करायी प्राथमिकी
मलाही थाने में आवेदन दे लगायी सुरक्षा की गुहार
कोई समस्या हो, तो बताएं प्रशासन करेगा सहयोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




