लखौरा पुलिस पर हमले की आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 25 Oct 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
लखौरा पुलिस पर हमले की आरोपित गिरफ्तार

मोतिहारी : सदर अस्पताल परिसर में लखौरा पुलिस के साथ धक्का-मुक्की व हाथापायी की आरोपी महिला इलाइची देवी पकड़ी गयी. वह लखौरा के सरसौला गांव की रहने वाली है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. छापेमारी में दारोगा रविशंकर कुमार, महिला दारोगा शशिकला कुमारी सहित अन्य […]

विज्ञापन

मोतिहारी : सदर अस्पताल परिसर में लखौरा पुलिस के साथ धक्का-मुक्की व हाथापायी की आरोपी महिला इलाइची देवी पकड़ी गयी. वह लखौरा के सरसौला गांव की रहने वाली है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. छापेमारी में दारोगा रविशंकर कुमार, महिला दारोगा शशिकला कुमारी सहित अन्य शामिल थे.

बताते चले कि लखौरा पुलिस ने एक अपह्त लड़की को बरामद किया था. न्यायालय के आदेश पर पुलिस मेडिकल जांच कराने उसको लेकर सदर अस्पताल पहंुची. इस दौरान परिजनों ने लड़की को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने का प्रयास किया. थानाध्यक्ष रामबिनोद सिंह के साथ धक्का मुक्की की. उनका सरकारी मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया गया था.

घटना को लेकर थानाध्यक्ष रामबिनोद सिंह ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन