अगरवा मोहल्ला के लोगों ने दी सड़क जाम की चेतावनी

Updated at : 30 Aug 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
अगरवा मोहल्ला के लोगों ने दी सड़क जाम की चेतावनी

मोतिहारी : शहर के अगरवा माई स्थान चौक से ट्रांसफॉर्मर चौक तक अतिक्रमण के कारण सड़क व नाला निर्माण नहीं होने से लोगों में रोष है. कमोबेश यही स्थिति अगरवा शिवमंदिर चौक से सपही देवी स्थान पथ की है. लोगों ने सड़क निर्माण रोक दिया है. अगरवा माई स्थान चौक पर चार रोज पूर्व सड़क […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के अगरवा माई स्थान चौक से ट्रांसफॉर्मर चौक तक अतिक्रमण के कारण सड़क व नाला निर्माण नहीं होने से लोगों में रोष है. कमोबेश यही स्थिति अगरवा शिवमंदिर चौक से सपही देवी स्थान पथ की है. लोगों ने सड़क निर्माण रोक दिया है. अगरवा माई स्थान चौक पर चार रोज पूर्व सड़क जाम भी किया गया था. मामले की गंभीरता को ले पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता ने स्थानीय लोगों से वार्ता भी की,

लेकिन नतीजा नहीं निकलने से मोहल्लेवालों ने फिर सड़क जाम की चेतावनी दी है. इधर नाला जाम होने के कारण नाले का पानी सड़क पर गिर रहा है, जिससे नगर परिषद अनजान है. कार्यपालक अभियंता एके सुमन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए मुहल्ले के लोगों से बात हुई है. अगर समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पुलिस बल का सहयोग लिया जायेगा.

अतिक्रमण के कारण रुका सड़क व नाला का निर्माण
पुलिस कर सकती है बल का प्रयोग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन