सेंट्रल जेल में छापा, नगदी सहित आठ मोबाइल बरामद

मोतिहारी : शहर में रंगदारी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं का जेल से कनेक्शन की सूचना पर बुधवार की सुबह छापेमारी की गयी. जिला व पुलिस प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में सेंट्रल जेल के अंदर से आठ मोबाइल, छह सिम कार्ड, चार्जर व तीन पैन ड्राइव के अलावे 27 हजार पांच सौ नकद बरामद किया गया. […]
मोतिहारी : शहर में रंगदारी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं का जेल से कनेक्शन की सूचना पर बुधवार की सुबह छापेमारी की गयी. जिला व पुलिस प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में सेंट्रल जेल के अंदर से आठ मोबाइल, छह सिम कार्ड, चार्जर व तीन पैन ड्राइव के अलावे 27 हजार पांच सौ नकद बरामद किया गया. अपर समाहर्ता अरशद अली के नेतृत्व में सुबह करीब पांच बजे अधिकारियों ने जेल में छापेमारी शुरू की.
एक-एक वार्ड को बारी-बारी से खुलवा कर सर्च किया गया. इस दौरान नया खंड के 10/3 वार्ड में कैदी ओमप्रकाश दूबे के पास से 27 हजार पांच सौ नकद व नया खंड के 10/1 वार्ड के बंदी उपेंद्र कुमार के पास से एक मोबाइल व चार्जर जब्त किया गया. वहीं, परिसर में जमीन खोद पांच मोबाइल व चार्जर एवं दो पेड़ से लटका दो मोबाइल बरामद किया गया.करीब तीन घंटे तक छापेमारी में के दौरान बंदियों के बीच हड़कंप मचा रहा. जेल से आपत्तिजनक सामान बरामद होने पर डीएम अनुपम कुमार ने जेल अधीक्षक से स्पष्टीकरण पूछा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




