नकछेद टोला में डॉक्टर के घर से 11 लाख की चोरी
Updated at : 25 Aug 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

नकछेद टोला में चोरी के बाद बिखरा समान. नौ लाख नकद व करीब दो लाख का आभूषण गायब घर का ताला तोड़ चोरों ने दिया घटना को अंजाम डॉक्टर दंपत्ति थे बाहर घर में थी सास व देवर मोतिहारी : शहर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावे की चोरों ने पोल खोल दी. मंगलवार […]
विज्ञापन
नकछेद टोला में चोरी के बाद बिखरा समान.
नौ लाख नकद व करीब दो लाख का आभूषण गायब
घर का ताला तोड़ चोरों ने दिया घटना को अंजाम
डॉक्टर दंपत्ति थे बाहर घर में थी सास व देवर
मोतिहारी : शहर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावे की चोरों ने पोल खोल दी. मंगलवार की रात नकछेद टोला में डॉक्टर नेशात महजवी के घर का ताला तोड़ नकद सहित करीब 11 लाख का आभूषण गायब कर दिया.
डाॅ नेशात महजवी सदर प्रखंड में पदस्थापित है.उनके पति मो तौफिक मंसूरी शिवहर के नवोदय विद्यालय में शिक्षक है. दोनों पति-पत्नी बाहर गये थे. घर पर बीमार सास व देवर मो तखलीक थे. बीमार मां को लेकर मो तखलीक अपनी बहन के घर सोने चला गया. बहन का घर उसी मुहल्ले में है.इस दौरान चोरों ने मौका पाकर मेन गेट का ताला तोड़ दिया, उसके बाद घर में घुसकर नकद नौ लाख व करीब दो लाख का आभूषण चोरी कर फरार हो गये.
मो तखलीक सुबह घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर सारा समान बिखरा था. उन्होंने घटना की सूचना नगर पुलिस को दी. नगर थाना के दारोगा संजीव कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने बारीकी से छानबीन की, लेकिन घटना स्थल से चोर गिरोह का कोई सुराग नहीं मिला. गृहस्वामी ने बताया कि उनका लड़का सारीब कौशर किशनगंज मेडिकल कॉलेज में पढ़ता है. उसको कॉलेज का फीस देने के लिए घर में सात लाख कैश रखा था.
वहीं दो लाख कैश मो तखलीक ने मकान बनवाने के लिए रखा था.उसका मकान घटना स्थल के ठीक सामने बन रहा है.वह सुगौली महिला इंटर कॉलेज में शिक्षक है. घटना को लेकर डॉक्टर नेशात महजवी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




