मोतिहारी में जमीन पर कब्जा को लेकर मारपीट, फायरिंग

तुरकौलिया : थाना क्षेत्र के शंकर सरैया चौक के पास जमीन पर कब्जा को लेकर सोमवार को दो पट्टेदारों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक दर्जन राउंड हवाई फायरिंग भी हुई. मारपीट में एक पक्ष के करीब आठ लोग जख्मी हो गये है. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना से […]
तुरकौलिया : थाना क्षेत्र के शंकर सरैया चौक के पास जमीन पर कब्जा को लेकर सोमवार को दो पट्टेदारों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक दर्जन राउंड हवाई फायरिंग भी हुई. मारपीट में एक पक्ष के करीब आठ लोग जख्मी हो गये है. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मोतिहारी-कोटवा पथ को शंकर सरैया चौक पर घंटों जाम कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व नगर इंस्पेक्टर के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ. घटनास्थल से पुलिस ने 315 बोर व 212 बोर के नौ कारतूस के खोखे बरामद किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




