शव गृह को बना दिया जख्म प्रतिवेदन कार्यालय

मोतिहारी : लगभग 70 लाख की लागत से निर्मित मर्क भवन(शव संरक्षा गृह) का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. यहां आज तक एक भी शव नहीं रखा जा सका है. आधुनिक संसाधनों की कमी का बहाना बनाकर उक्त गृह में जख्म प्रतिवेदन कार्यालय खोल दिया गया है. यहां बता दें कि मर्क […]
मोतिहारी : लगभग 70 लाख की लागत से निर्मित मर्क भवन(शव संरक्षा गृह) का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. यहां आज तक एक भी शव नहीं रखा जा सका है. आधुनिक संसाधनों की कमी का बहाना बनाकर उक्त गृह में जख्म प्रतिवेदन कार्यालय खोल दिया गया है. यहां बता दें कि मर्क भवन का निर्माण अज्ञात शवों को रखने के लिए किया गया है. लावारिस और देर से आये तथा पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए शवों को रखने के लिए अस्पताल कर्मियों व पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ता था. इसी उद्देश्य से 2014 में लगभग 70 लाख की लागत से सात कमरों का अत्याधुनिक मर्क भवन बनाने का निर्णय लिया गया, जो वर्ष 2014 में ही बन कर तैयार हुआ. लेकिन इस भवन में जख्म प्रतिवेदन एवं पोस्टमार्टम संबंधी विपत्रों का निपटारा किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




